logo

प्रदेश भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक

bjp_flag6.jpg

रांची
प्रदेश भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समीर उरांव के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर अनिल उरांव को अंतिम विदाई दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। कर्मवीर सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।


Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest